रुद्रपुर इंदिरा चौक पर स्थापित हुआ भव्य त्रिशूल, कल सीएम धामी करेंगे अनावरण

देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान को और सशक्त करने की दिशा में रुद्रपुर नगर निगम ने बड़ी पहल की है. कुमाऊं के प्रवेश द्वार इंदिरा चौक पर भव्य त्रिशूल की स्थापना की गई है. जिसका अनावरण 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. इसी दौरान गांधी पार्क में दस दिवसीय सरस मेले का उद्घाटन, अंतरराष्ट्रीय मानक के एथलेटिक्स ट्रैक और बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ भी होगा. नगर निगम का दावा है कि यह पहल रुद्रपुर को औद्योगिक नगर के साथ-साथ कुमाऊं के आध्यात्मिक द्वार के रूप में नई पहचान देगी.

देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान को और अधिक सशक्त करने की दिशा में रुद्रपुर नगर निगम जुट गया है. कुमाऊं के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर त्रिशूल स्थापित हो गया है. जिससे बाहर से आने वालों को शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देगा. त्रिशूल का अनावरण 14 फरवरी दिन शनिवार को किया जाएगा.

त्रिशूल चौक पूरे भारत में पहले एक ऐसा चौक बन गया है जो रुद्रपुर में स्थापित है. गांधी पार्क में लगने वाले दस दिवसीय सरस मेला के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय मानक से तैयार एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिले के अधिकारी जुटे हुए हैं. नगर निगम की इस पहल से न केवल शहर की सौंदर्यात्मक छवि को नया आयाम मिलेगी, बल्कि देवभूमि में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का संदेश भी देगी.

त्रिशूल, भगवान शिव की शक्ति, संरक्षण और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. यह सृष्टि, पालन और संहार के सिद्धांत को दर्शाते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संकेत देता है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मानना है कि यह प्रतीकात्मक स्थापना उत्तराखंड को न केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म की भूमि के रूप में प्रस्तुत करेगी.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *