ढाई करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगे ₹24 लाख, फर्जी आरबीआई अफसर बिहार से गिरफ्तार

साइबर ठगों ने आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर टिहरी निवासी व्यक्ति को लॉटरी लगने का झांसा देखकर लाखों रुपए की ठगी की थी. सीबीसीआईडी की टीम ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है. टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है.

बता दें कि हिंडोलाखाल निवासी सोहनलाल रतूड़ी ने 7 जुलाई 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बताकर उसको ढाई करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दिया था. आरोपियों ने अलग-अलग टैक्सों के नाम पर 24 लाख रुपए की पीड़ित के साथ ठगी कर दी थी.

इस मामले में थाना हिंडोलाखाल जिला टिहरी गढ़वाल में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की विवेचना सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून को सौंप गई थी. सीबीसीआईडी के विवेचक भारत सिंह ने ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर और खातों के बारे में जानकारी जुटाई. 11 फरवरी 2026 को सीबीसीआईडी की टीम दबिश के लिए बिहार और बंगाल भेजी गई.

13 फरवरी को जांच के बाद टीम ने आरोपी अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चंपारण बिहार से गिरफ्तार किया. टीम ने जब आरोपी के खातों की जांच की तो जानकारी मिली कि खाते में ठगी के चार लाख 10 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन पाया गया. 16 फरवरी को आरोपी अभय कुमार को टिहरी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का निर्देश दिया. इस साइबर ठग के अन्य तीन साथी गुंजन कुमार, नितेश कुमार झा और धनंजय यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *