राजधानी देहरादून में भी मौसम का कहर देखने को मिला है। जहां स्थित डोईवाला में आकाशीय बिजली गिरने से 18 पशुओं की मौत हुई है। वहीं, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से कई फसलें नष्ट हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डोईवाला में स्थित धरमुचक गांव में हुई है। जहां निवासी कलम सिंह के पशुबाड़े में आकाशीय बिजली गिरी।इस दौरान 16 भेड़ों व दो बकरियों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। कुल 18 पशुओं की मौत हुई है। घटना रविवार रात की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं की मौत की पुष्टी की है। पीड़ित पशु पालक को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
वहीं, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को क्षति पहुंची है। जिसमें किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल खराब हुई। जबकि तेज हवाओं के चलने से डोईवाला के कई क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।