सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को किया इधर से उधर – Uttarakhand Surya

सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को किया इधर से उधर

उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिला सूचना अधिकारियों, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों और सूचना अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

10 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम को सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून से संबद्ध मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। रुद्रप्रयाग के जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर को भी मुख्यालय देहरादून भेजा गया है।

सूचना निदेशालय देहरादून में कार्यरत सूचना अधिकारी संजय सिंह की तैनाती यथावत रखी गई है। हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रीति लाल, रुद्रप्रयाग के जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टष्टा और चम्पावत की अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी की वर्तमान तैनाती में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं, टिहरी में तैनात सूचना अधिकारी भजनी को सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून भेजा गया है, जबकि पौड़ी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी प्रमोद सिंह बर्त्वाल का तबादला टिहरी जिला सूचना कार्यालय में किया गया है।

आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना सूचना निदेशालय मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण यात्रा भत्ता नियमानुसार देय होगा तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *