80वां स्वतंत्रता दिवस, CM धामी ने अपने आवास में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई

80वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इस मौके पर सीएम धामी ने सभी पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

80वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की आज़ादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है, जिससे अमर शहीदों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने का रास्ता खुला है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिसके चलते आज उत्तराखंड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *