उत्तराखंड 105 उपनल सफाई कर्मचारियों को मिलेगा समान वेतन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे 105 सफाई कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ दिलाने को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कॉलेज प्रशासन को शासनादेश के अनुरूप पात्र कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल में वर्षों से काम कर रहे 105 उपनल सफाई कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन के लिए आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निरंजनपुर स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य निदेशालय और दून मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को तलब कर मामले की जानकारी मांगी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ष 2009 से 105 उपनल सफाई कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें शासनादेश के अनुरूप लाभ न देते हुए उलझाया जा रहा है.

आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि शासनादेश में एक जुलाई 2026 तक लगातार 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन का लाभ दिया जाए। इस मामले में अपर निदेशक चिकित्सा डॉक्टर आरएस बिष्ट ने बताया कि शासनादेश के अनुसार उपनल सफाई कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ देने के लिए कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही जल्द कर्मचारियों को शीघ्र लाभ देने का भरोसा दिलाया गया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *