सीएम के निर्देश के बाद जागा सरकारी तंत्र, स्टेडियम के पास हुए भू-कटाव को बचाने की कवायद शुरू – Uttarakhand Surya

सीएम के निर्देश के बाद जागा सरकारी तंत्र, स्टेडियम के पास हुए भू-कटाव को बचाने की कवायद शुरू

उत्तराखंड में मानूसन कहर बरपाए हुए है. बीते मंगलवार को सीएम धामी ने कुमाऊं मंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने हल्द्वानी में स्थित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी के निर्देश के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग एक्शन मोड में आ गया है. सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने टीम के साथ निरीक्षण कर जल्द से जल्द बचाव कार्य करने के निर्देश दिए. हालांकि सिंचाई विभाग के कार्य में गौला नदी का जलस्तर बाधा बन रहा है. इसके साथ ही पोकलैंड मशीन को नदी में जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा.

स्टेडियम के पास हुए भू-कटाव को बचाने की कवायद शुरू

सिंचाई विभाग द्वारा एक पोकलैंड मशीन से काम कराया जा रहा है. गौला नदी में पानी ज्यादा होने के कारण चैनलाइजेशन के काम में तेजी नहीं आ पा रही है. जिसके बाद सिंचाई विभाग अब UPCL से विद्युत लाइन हटवाकर मशीन नदी में ले जाने का प्रयास कर रहा है. जिससे काम में तेजी आ सके और जल्द से जल्द स्टेडियम के पास हो रहे भू-कटाव को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *