38वें नेशनल गेम्स का लोगो हुआ लांच, दो पारंपरिक खेल कोर गेम्स में किए गए शामिल – Uttarakhand Surya

38वें नेशनल गेम्स का लोगो हुआ लांच, दो पारंपरिक खेल कोर गेम्स में किए गए शामिल

रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर व एंथम समेत पांच प्रतीकों को लांच किया गया। इस दौरान शुभंकर मौली नए अंदाज में नजर आया। प्रदेश के चार शहरों में बड़ी स्क्रीन पर लॉन्चिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ।

38वें नेशनल गेम्स का लोगो, शुभंकर, एंथम, जर्सी और टाॅर्च को आज लांच किया गया। इस दौरान भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या शामिल रहे।

कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसका प्रसारण देहरादून में दो स्क्रीन पर और रुद्रपुर, हरिद्वार और हल्द्वानी में भी किया गया। बता दें कि नेशनल गेम्स के लोगो को नए सिरे से डिजाइन किया गया है।

38वें नेशनल गेम्स के लोगो, शुभंकर, एंथम, जर्सी और टाॅर्च लांच कार्यक्रम के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की।

उन्होंने उत्तराखंड के दो पारंपरिक खेलों योगासना और मलखंभ को कोर गेम्स में शामिल करने की घोषणा की। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे अन्य खेलों को भी कोर गेम्स में शामिल करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *