सुबह सवेरे कांग्रेस नेता के घर ED की छापेमारी, हरीश रावत के करीबी रहे है राजीव जैन – Uttarakhand Surya

सुबह सवेरे कांग्रेस नेता के घर ED की छापेमारी, हरीश रावत के करीबी रहे है राजीव जैन

उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सवेरे कांग्रेस नेता के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। इस दौरान करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता राजीव जैन पूर्व सीएम के करीबी रहे हैं। वहीं, राजीव जैन के घर पर ईडी के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी मंगलवार को देहरादून में सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने पटेल नगर थाना इलाके के चमन विहार इलाके में एक कांग्रेस नेता के घर रेड करते हुए सर्च शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर पर ईडी ने छापा मारा है। बताया गया कि 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। जहां सुबह से कांग्रेसी नेता राजीव जैन के घर ईडी की कार्रवाई चल रही है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।

बता दें कि राजीव जैन का प्रॉपर्टी का बड़ा काम है। साथ ही राजीव  पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजीव जैन के अन्य करीबियों के यहां भी छापा पड़ने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *