केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक 2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की नीरू गर्ग को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर तैनाती मिली है।

2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने इनके नाम केंद्र को भेजे थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *