हरिद्वार में 25 से 28 जून तक नो-एंट्री और डायवर्जन स्नान पर्व के चलते हरिद्वार में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। चीला मार्ग से केवल ऋषिकेश जाने वाले वाहन निकलेंगे, जबकि गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन, सिंहद्वार और शंकराचार्य चौक से शहर में नियंत्रित प्रवेश होगा।
श्रद्धालुओं के लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर जयराम मोड़, रानीपुर मोड़ और देवपुरा में डायवर्जन लागू होगा। ललतारो पुल से शिवमूर्ति चौक तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
24 जून रात 10 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। 25 जून सुबह 3 बजे से दिल्ली-मुजफ्फरनगर मार्ग की बसों और बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।