उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव – Uttarakhand Surya

उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

उत्तराखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिलों द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। हर जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिला प्रशासन और शासन की ओर से कवायद की जा रही है।

उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी

प्रदेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की ओर सरकार एक और कदम बढ़ाने जा रही है। उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही पहाड़ों से हो रहा पलायन को भी कुछ हद तक रोका जा सकेगा।

अभी प्रदेश में है 47 केंद्रीय विद्यालय

आपको बता दें कि अभी उत्तराखंड में 47 केंद्रीय विद्यालय हैं। प्रदेश में शिक्षा स्तर में सुधार के लिए केंद्रीय विद्यालयों की अहम भूमिका है। हर साल उत्तराखंड में हजारों बच्चों केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ ही बच्चों का ये सपना पूरा हो पाता है।

रुद्रप्रयाग जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों से मिले प्रस्ताव

साल 2019 में केंद्र सरकार ने हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल शुरू की थी। जिसके बाद राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने मानक के मुताबिक जमीन उपलब्ध करवाने को कहा था। लेकिन उस वक्त इसके लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद शासन ने पिछले साल सभी जिलों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे थे। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों से शासन को प्रस्ताव मिले हैं। कुछ जिलों से दो से ज्यादा प्रस्ताव भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *