परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 130 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी – Uttarakhand Surya

परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 130 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

धामी सरकार ने उत्तराखंड की जनता को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है. त्यौहार से ठीक पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसें शामिल हो गई है. इन बसों को बीएस-6 मॉडल में बनाया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई बसों को हरी झंडी दिखाई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आइएसबीटी से नई बसों को हरी झंडी दिखाई है. आईएसबीटी में फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सीएम धामी ने आईएसबीटी से आज पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार परिवहन निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. पहले परिवहन निगम 50 करोड़ से अधिक के घाटे में था जो पिछले तीन साल से लगातार मुनाफे में है. हमारा संकल्प है कि राज्य के सुदूर गांवों को बेहतर सड़क और परिवहन तंत्र से जोड़ा जाए. ये अत्याधुनिक बसें इसी संकल्प को पूरा करने में सहायक साबित होंगी. ये बसें पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए डिजाइन की गई हैं. इन बसों के आने से पहाड़ी इलाकों में सफर करना आसान होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *