केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। क्यूंजा घाटी के कण्डारा, भणज और गबनी गांव में कांग्रेस ने चुनावी नुक्कड़ सभाएं की। जिसमें कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी आम जनता को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
क्यूंजा घाटी के कण्डारा, भणज और गबनी गांव में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल योजनाए बना रही हैं जो केवल कागजों तक ही सिमिति हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में आपदा आई लेकिन सरकार ने पीड़ितों को मुहावजा नहीं दिया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बार केदारनाथ की जनता भाजपा उसकी करतूतों की सजा देने को तैयार है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी के कहा भाजपा राज में बाबा केदार का सोना चोरी गया। इसके साथ ही जगह-जगह अपराधों का बोलबाला है। प्रदेश में विधानसभा बैक डोर भर्ती, पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दे आम जनता बीजेपी को सबक सिखाने को तैयार है।