उत्तराखंड, मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत – Uttarakhand Surya

उत्तराखंड, मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

डोईवाला थाना क्षेत्र में जौली ग्रांट पुलिस चौकी इलाके में आज सुबह मार्निंग वाक को निकले दो बुजुर्गों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों के शवों को पुलिस ने पंचनामे के बाद सरकारी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। हादसा जंगलात चौकी के पास हुआ। दोनों शवों तकरीबन 80 मीटर की दूरी पर पड़े मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि जौली ग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र में ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर दो शव पड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस को घटनास्थल पर एक हाथ का दस्ताना पडा मिला।

इससे कुछ देरी पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। उससे तकरीबन 75 मीटर की दूर पर दूसरा शव पड़ा मिला। मौके पर सड़क पर वाहन के टायरों के घिसटने और वाहन के शीशे भी टुकड़े पड़े मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मारी होगी।

शवों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से आधार कार्ड मिले। जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त की गई। पहले शव की शिनाख्त भानियावाला के अठूरवाला के कोटि गांव निवासी वीर सिंह बिष्ट व यहीं के जोगियाणा निवासी 65 वर्षीय दलपति के रूप में हुई।

इस मामले में अठूरवाला के कोटि गांव निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता विकास बिष्ट ने पुलिस को मृतकों के बारे में जानकारी दी है। विकास के अनुसार मृतकों में एक वीर सिंह बिष्ट उनके ताऊ जी है। उनके अनुसार वीर सिंह सुबह छह बजे एक अन्य व्यक्ति के साथ मार्निंग वाक को निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *