उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने DIT यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अतुल अग्रवाल को नोटिस जारी किया है और 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। बता दें यह कार्रवाई SC-ST छात्रों के नाम पर करोड़ों रुपये की फर्जी छात्रवृत्ति निकालने के मामले में की गई है।