हल्द्वानी में स्थाई निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन अभियान के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में सामने आया कि अंजुमन मोमिन अंसार सोसाइटी, आज़ाद नगर नैनीताल के नाम पर अवैध रूप से फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे थे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी दस्तावेज सीज़ कर दिए हैं, जबकि मामले में FIR के निर्देश जारी किए गए हैं।