उपनल कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफ़ी का आरोप – News Blue 24

अन जल त्याग कर अमरण अनशन पर बैठे हरिद्वार जिलाध्यक्ष योगेंद्र बडोनी

विगत 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे उपनल कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है

मांगे नहीं माने जाने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयोजक विनोद गोदयाल ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार से आज बड़ी उम्मीद थी लेकिन सरकार का कोई भी मंत्री व नौकरशाह आंदोलन कार्यों के बीच नहीं पहुंचा

सरकार ने जो वादा किया था सरकार ने उसे पूरा नहीं किया सरकार से छुब्ध हरिद्वार के जिला अध्यक्ष योगेंद्र बडोनी ने अन जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठने का फैसला लिया हैँ

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस तरह से अनदेखी करती रही तो अब उग्र आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *