मसूरी में शादी करेंगे कुलदीप यादव, देहरादून पहुंचे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, वेडिंग में कई सितारें होंगे शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बॉलर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस दौरान उन्होंने शादी के लिए उत्तराखंड को चुना है। 14 मार्च को वो मसूरी के एक रिजॉर्ट में शादी रचाएंगे। जहां क्रिकेट से कई सितारों की पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच आज यानी 12 मार्च को वो देहरादून पहुंच गए है। जहां से वो पहले BCCI के कार्यालय पहुंचे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

किरकेटर कुलदीप यादव के देहरादून पहुंच गए हैं। जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। क्रिकेटर मसूरी के एक रिजॉर्ट में शादी करने जा रहे हैं। आज शाम से ही उनकी शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस समारोह में भी कई क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है

कुलदीप यादव की शादी की थीम ‘राजपूताना’ रखी गई है, वहीं शादी का कुल बजट 2 करोड़ रुपए के आस-पास का है. शादी उत्तराखंड में हो रही है, ऐसे में मेन्यू में पहाड़ी खाने को भी शामिल किया है. जानकारी के अनुसार, खाने की कीमत 6000 प्रति प्लेट है. पहाड़ी मेन्यू की खास डिशेज के बारे में बताए तो उसमें मडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता शामिल है. इसके अलावा भांग की चटनी, झंगोरे की खीरभी है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *