आंगन में खेल रही चार साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, बुरे हाल में बरामद हुआ शव

पौड़ी के कोटद्वार में भतकोट गांव से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां गुरुवार रात करीब नौ बजे आंगन में खेल रही चार साल की मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। आगंन में खेलते दौरान ही घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया।

दरअसल ये घटना चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव की है। यहां चार साल की बच्ची को गुलदार ने निशाना बनाया। बच्ची का शव झाड़ियों में बुरे हाल में बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार ये घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि रात को खाना खाने के बाद आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे देखा और जबड़े में जकड़ लिया।

आंगन से खींचकर गुलदार मासूम को खेतों की तरफ ले गया। शोर सुनर परिवार वाले और अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्ची की तलाश शुरू कर दी। हालांकि काफी कोशिशों के बाद बच्ची का शव झाड़ियों में मिला।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *