मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार, सवार थे चार लोग, एक शव निकाला, रेस्क्यू जारी

पहाड़ों की रानी मसूरी से हादसे की खबर सामने आ रही है। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके से रेस्क्यू टीमो द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है।

प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं।

कोतवाली मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 09:16 बजे थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मौके पर पुलिस द्वारा SDRF तथा फायर टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

मौके से रेस्क्यू टीमो द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की एक मारुति सिलेरियो कार संख्या- DL5CS4610 रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी,उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था।

सामान लेकर जैसे ही कार सवार कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई। जानकारी करने पर कार में 1- सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, 2- मनीत उम्र 19 वर्ष, 3- सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 A नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष, 4- संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष का सवार होना ज्ञात हुआ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *