‘बेटे की मौत का लगा गहरा सदमा’, दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां का भी निधन

प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा (49) के असामयिक निधन के सदमे को उनकी मां श्यामा देवी सहन नहीं कर सकीं। दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका भी निधन हो गया, जहाँ उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जसपाल राणा का 12 जून 2026 को दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में निधन हो गया था। म्यूनिख से लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दुखद खबर के सदमे से उनकी मां श्यामा देवी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दिवंगत निशानेबाज कोच जसपाल राणा के परिवार पर दुखों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेटे के निधन के गहरे सदमे से जूझ रहीं उनकी माता का भी निधन हो गया.जानकारी के अनुसार, उन्होंने दिल्ली स्थित एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *