दोस्त ने पार्टी में बुलाकर मारी गोली! शव के पास सीमा विवाद करती रही 2 राज्यों की पुलिस, फरार हुए हमलावर

उत्तराखंड में एक बार फिर खूनी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां तीन दोस्तों ने एक युवक को पार्टी के लिए फोन कर बुलाया और उसके बाद उसे गोली से उड़ा दिया। जिसमें युवक की मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी तो यूपी और उत्तराखंड पुलिस सीमा विवाद करती रही। दो राज्यों की पुलिस मामले को एक दूसरे का इलाका बताकर टालती रही। ज्यादा विवाद बढ़ गया तब जाकर उत्तराखंड पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

दरअसल ये पूरी घटना हरिद्वार के उत्तराखंड बॉर्डर स्थित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है। शनिवार की इस घटना का पता रविवार को चला। हुआ यू कि मंगलौर कोतवाली के मोहम्मदपुर जट्ट गांव का रहने वाला 28 साल का सौरभ एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। साथ ही पिता के साथ खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाता था। कुछ साल पहले सौरभ की शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे और एक भाई और बहन हैं।

दरअसल शनिवार शाम सौरभ को उसके दोस्त सुमित का फोन आया। सुमित ने कहा कि वो उसे लेने आ रहा है सब मिलकर पार्टी करेंगे। दोस्त के कहने पर सौरभ गांव के ही शिव मंदिर के पास आया। वहां पर दो और दोस्त डिंपल और आशीष भी मौजूद थे।

जब चारों दोस्त ईंट भट्ठे के पीछे थे। तभी बाइक से तीन युवक अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न पहुंचे। आरोप है कि प्रद्युम्न ने तमंचे से सौरभ पर गोली चला दी। गोली लगने पर सौरभ लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *