निजी मकान में चल रहे जुए और ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार – News Blue 24

दून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात प्रेमनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी मकान में चल रहे जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 55,690 रुपये नकद, ऑनलाइन गेमिंग में प्रयुक्त सात मोबाइल फोन और 89 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि त्यागी मार्केट स्थित एक मकान में जुआ और ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन अपने निजी मकान में लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खिलाने के साथ-साथ ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा भी लगवाता था। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
यतेन्द्र भाटिया (44), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर
संजय कुमार (36), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर
राहुल कुमार (31), निवासी देवऋषि इन्क्लेव, पटेलनगर
राहुल कुमार (34), निवासी संजय कॉलोनी, पटेलनगर
सुमित माकिन (40), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर
बरामदगी
₹55,690 नकद
7 मोबाइल फोन
89 ताश के पत्ते
इस कार्रवाई को वयोवृद्ध उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *