देहरादून में भी CJP की तर्ज पर प्रदर्शन, सड़कों पर युवा, सचिवालय कूच, पुलिस से झड़प

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के बाद अब देहरादून के बेरोजगार युवा भी सैंकड़ों की संख्या में सड़को पर आ गए है। कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की तर्ज पर देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसका नेतृत्व उत्तराखंड बेरोजगार संघ कर रहा है। बेरोजगार संघ सचिवालय कूच कर रहा हैं। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में गुस्सा है। जिसके लिए युवा सड़कों पर आ गए है

देहरादून में भी युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा सचिवालय कूच करना चाहते हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है।

सचिवालय की ओर प्रदर्शनकारी बढ़ रहे है। ऐसे में पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

आपको बता दें कि मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है। वाटर कैनन भी तैयार रखा है। बैरिकेड हटाकर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग

इस प्रदर्शन में सैकड़ों युवा और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदर्शनकारी की मांग है कि :-

  • उत्तराखंड पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी की जाए
  • यूकेपीएससी (UKPSC) की लंबित भर्तियां शुरू हो
  • भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच की जाए
  • रुकी हुई सभी भर्ती प्रक्रियाएं जल्द शुरू करने की मांग




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *