ऐश्वर्या राय ने रात को ससुर अमिताभ बच्चन को किया विश, ‘बिग बी’ का पोती संग बॉन्ड देख फैंस खुश – News Blue 24 – Uttarakhand Surya

ऐश्वर्या राय ने रात को ससुर अमिताभ बच्चन को किया विश, ‘बिग बी’ का पोती संग बॉन्ड देख फैंस खुश – News Blue 24

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्टार ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

हैदराबाद: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए. बॉलीवुड के इस मेगास्टार को फैंस और सेलेब्स से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं. इस खास मौके पर उनकी स्टार बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी. वहीं, अमिताभ ने मुंबई में अपने घर के बाहर रविवार को हमेशा की तरह अपने चाहने वालों से मिलकर इस खास दिन को मनाया.

11 अक्टूबर को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने ससुर और एक्टर की अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की. इस प्यारी सी तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने अपने ससुर के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें ‘प्यारे पा-दादाजी’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे प्यारे पा-दादाजी, ढेर सारा प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहे.’

तस्वीर में अमिताभ ट्रैकसूट और बीनी कैप पहने हुए दिख रहे हैं, जबकि आराध्या ब्लैक ड्रेस और मैचिंग हेयरबैंड लगाए बहुत प्यारी लग रही हैं. बिग बी अपनी पोती को प्यार से गले लगाते हुए कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं. इस पोस्ट से फैंस को उनके परिवार के आपसी लगाव की झलक देखने को मिली.

बता दें, ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए हर साल आराध्या के साथ उनकी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिससे फैंस को उनके पारिवारिक जुड़ाव की झलक मिलती है.

मालूम हो, अमिताभ का जन्मदिन और मुंबई में उनके घर के बाहर रविवार को लोगों से मिलने का उनका रूटीन दोनों एक ही दिन हुए. इस मौके पर बड़ी संख्या में फैंस जलसा पहुंचे थे. दिग्गज एक्टर गहरे मैरून रंग के कुर्ते में बाहर आए, जिसके साथ उन्होंने भूरे रंग की कश्मीरी कानी पश्मीना शॉल पहनी थी, जिस पर बारीक काम किया गया था. एक्टर के फैंस उनके लिए लाल फूलों की एक बड़ी माला भी लाए थे.

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीज़न को होस्ट कर रहे हैं. यह दिग्गज एक्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *