अब नहीं काटे जाएंगे खलंगा के पेड़, यहां चिह्नित की गई जमीन

देहरादूनवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब खलंगा के जंगलों को नहीं काटा जाएगा। भारी विरोध के चलते सरकार ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है। इस जगह को छोड़ अब दूसरी जगह का चयन कर लिया गया है।

अब नहीं काटे जाएंगे खलंगा के पेड़

बीते कुछ समय से दून में खलंगा के जंगलों के पेड़ काटने का विरोध किया जा रहा था। भारी विरोध होने के कारण इस फैसले को वापस ले लिया गया है। बता दें कि पेयजल परियोजना के लिए खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट के पेड़ काटे जा रहे थे। इसमें दो हजार से भी ज्यादा पेड़ काटे जाने थे। लेकिन विरोध होने के बाद अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

यहां चिह्नित की गई जमीन

खलंगा की जमीन के बजाय अब पेयजल परियोजना के लिए मालदेवता के पास कनार काटा गांव में जमीन चिह्नित की गई है। बता दें कि पेयजल परियोजना के लिए खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट में पेड़ों को काटा जा रहा था। इसके लिए पेड़ों पर निशान भी लगा दिए गए हैं।

dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *