पैसा सोना चांदी नहीं, रस्सी पर टंगे अंडरगारमेंट्स उड़ा रहे चोर, पुलिस भी हैरान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरों का एक अजीबोगरीब गैंग सक्रिय है। इस गैंग के चोर लोगों का पैसा सोना चांदी गहने नहीं चुराते। ये चोर लोगों के घर के बाहर रस्सी पर टंगे अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहे हैं। ऐसी घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। बताया जाता है कि अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाओं को लेकर कुछ दिन पहले पाम नगर थाने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। इस मामले में पामनगर पुलिस ने एक चोर को पकड़ा था। उसे जेल भेज दिया गया था। अब शहरी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं होने पर पुलिस हैरान है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जबलपुर की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर के विजय नगर थाना इलाके में भी रस्सी पर टंगे अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। अंडरगारमेंट्स की चोरियां शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हो रही हैं। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने पामनगर थाना पर गांव में एक व्यक्ति घर में घुसकर अंडरगारमेंट चुराने की शिकायत दर्ज कराई थी।

लोगों का कहना था कि एक युवक घर में घुसकर उनके अंडरगारमेंट्स चुराता हैं और उन्हें फाड़ कर फेंक देता है। इतना ही नहीं वह चोर महिला पुरुष और बच्चों के भी अंडरवियर चुरा लेता है। अब शहर में भी ऐसी ही चोरियां होने लगी हैं। विजय नगर क्षेत्र में चोरी करने वाला चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता दिखा है। ऐसी घटनाएं होने से लोग परेशान हैं। जबलपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी है।

विजयनगर में लगातार घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी हो रहे हैं। गौर करने वाली बात यह कि विजयनगर में घूम रहा अज्ञात चोर केवल महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहा है। बीते 4 अप्रैल से विजय नगर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर अंडरगारमेंट्स चोरी की घटनाओं के वीडियो वायरल होने लगे हैं। एक वीडियो में दो पहिया वाहन पर सवार एक संदिग्ध कॉलोनी में पहुंचता है और अंडरगारमेंट्स चोरी की वारदात को अंजाम दे देता है।

वीडियो में चोर खुद के लिए अंडरगारमेंट को नापता भी नजर आ रहा है। चोर शहर के पॉश इलाके के विजय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में पनागर थाना पुलिस ने एक चोर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि आरोपी विजय ठाकुर उर्फ लालू को ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराए हुए कपड़े बरामद किये हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि भावनगर थाना प्रभारी द्वारा बताया गया था कि कुछ महिलाएं इस प्रकार की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं शहर में इस प्रकार की चोरी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। चोर की तलाश की जा रही है। चोर जिस स्कूटी में घूम रहा था, पुलिस उसे भी ढूंढ रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है, चोर ने अभी तक कितने घरों में ऐसी वारदातें की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *