देहरादून जिले में कई इंस्पेक्टरों के तबादले, इन थाना प्रभारियों के जिम्मेदारी में हुआ फेरबदल

एक बार फिर से देहरादून में थाना प्रभारियों के ट्रांसफर हुए हैं. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थाना प्रभारियों के फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं. जारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. साथ ही आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

बता दें कि निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है. जबकि, निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है. निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है. निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है.

Uttarakhand Police Transfer

वहीं, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है. जबकि, निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि हाल में ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के अवसर और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया था. जिसके तहत भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब तक यह जिम्मेदारी रिद्धिम अग्रवाल देख रही थीं, जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाया गया है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *