अंकिता भंडारी हत्याकांड : पुलकित आर्य ने की जेलर के साथ मारपीट, करवा दिया अल्मोड़ा जेल शिफ्ट – Uttarakhand Surya

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पुलकित आर्य ने की जेलर के साथ मारपीट, करवा दिया अल्मोड़ा जेल शिफ्ट

अंकिता भंडारी के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया है. बता दें बीते दिनों पहले पुलकित ने पुरसाड़ी कारगार में तलाशी के दौरान जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य के साथ हाथापाई कर दी थी. जिसके बाद जेलर ने आरोपी पुलकित के खिलाफ चमोली में मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलकित आर्य ने की जेलर के साथ मारपीट

बता दें अंकिता भंडारी मर्डर केस मामले में पुलकित आर्य चमोली के पुरसाड़ी जेल में बंद हैं. चमोली से ही आरोपित को पेशी के लिए कोटद्वार ले जाया जाता था. बीते 20 जुलाई को कोर्ट में पेशी के बाद पुलकित को पुलसाडी कारागार ले जाया जा रहा था. कारागार में बंदियों को अपने साथ बैरक में कुछ भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होती है.

पुलकित आर्य को कराया अल्मोड़ा जेल शिफ्ट

जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य ने बताया कि पुलकित अपने साथ सामान ले जाना चाह रहा था. जिस पर उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी. जिसके बाद जेलर ने इस मामले में चमोली में पुलकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. अब आरोपित पुलकित को अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *