ऐतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के पास गिरा पुराना पेड़ का हिस्सा

घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की है। इसके बाद लोग भी सुबह काफी संख्या में पहुंचे और आपदा कंट्रोल रूम को फोन किया। इसके बाद पेड़ के कुछ हिस्से को काटकर सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारू कराया गया। हालांकि, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दोपहर तक भी बाधित रही।

सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार होने के साथ ही 26 अगस्त को टपकेश्वर महादेव मंदिर की शोभायात्रा भी प्रस्तावित है। ऐसे में प्रशासन से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और पेड़ के शेष हिस्से को हटाने की मांग की। जिसे देर शाम तक सही करा दिया गया।

श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर भी रविवार सुबह अचानक बढ़ गया। इससे कुछ देर के लिए संतोषी माता मंदिर का संपर्क बाधित रहा। दिन तक जलस्तर कम हो पाया। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने ऐसे समय पर श्रद्धालुओं से नदी तटों पर नहीं जाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *