निवेश में मुनाफे का लालच देकर की करोड़ों की ठगी, एसटीएफ ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने वाले साइबर ठगों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन साइबर ठगों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. इस गिरोह ने श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से एक करोड़ 31 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई थी. साथ ही एसटीएफ की टीम ने तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात साइबर ठगों ने निवेश पर अधिक लाभ का पहले भरोसा दिलाया गया. शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और फिर छोटी धनराशि अलग-अलग खातों में जमा कराई गई. धनराशि खातों में जमा करने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में पीड़ित को मुनाफा दिखाया गया और अधिक निवेश करने का प्रलोभन दिया गया. जिसके बाद पीड़ित ने साइबर ठगों के अलग-अलग खातों में कुल एक करोड़ 31 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. साइबर ठगों ने पीड़ित को मोटा मुनाफा दिखाया गया और जब पीड़ित ने अपना मुनाफे को निकलना चाहा तो साइबर ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया.

जिसके पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और पीड़ित द्वारा पुलिस क्राइम स्टेशन में दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान बैंक खाता,पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबरों के आधार पर गिरोह के तीन सदस्य चिन्हित किए गए. जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने प्रतीक उत्तम बाफना,आशीष कुमार और मोहम्मद नासिर को आशीष महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही बताया है कि जांच में सामने आया कि गिरोह ऑनलाइन निवेश योजनाओं, फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाता था.पहले छोटे लाभ दिखाकर भरोसा बनाया जाता था और फिर बड़ी रकम निवेश के नाम पर ली जाती थी.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *