देहरादून में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, बहला-फुसलाकर ले गया था युवक; शोर मचाने पर भाग निकला

राजधानी देहरादून के पटेलनगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था। तभी कुछ लोगों ने आरोपी को देख लिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर वह मौके पर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटेलनगर के थानाक्षेत्र में से सामने आई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बच्ची से शोएब नामक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बताया गया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। वहीं, स्थानीय लोगों ने शोएब को लड़की के साथ देख लिया। ऐसे में युवक पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *