उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, रहें सतर्क – Uttarakhand Surya

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, रहें सतर्क

उत्तराखंड में आज फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

देहरादून: उत्तराखंड में भी अर्नब साइक्लोन का असर देखने को मिल सकता है. आज देहरादून मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में अनेक स्थानों पर तथा शेष जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं बर्फबारी 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने का अंदेशा जताया गया है. नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है. प्रदेश के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा, कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश व झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C और 15°C के बीच रहने की की संभावना है.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा न करें. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. काश्तकारों को भी अपनी फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश व झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. वहीं बीते रोज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *